नवगछिया। भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय मंडल ने कुणाल कुमार गुप्ता को गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद कुणाल गुप्ता ने सांसद अजय मंडल के प्रति आभार जताते हुए इसे सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी बताया।

उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। सांसद द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को पूरी ईमानदारी से निभाने का संकल्प लेते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित मंचों तक पहुंचाया जाएगा।

गुप्ता ने कहा कि गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए सक्रियता से प्रयास किया जाएगा। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सांसद और क्षेत्र के लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर रहेगा।

कुणाल कुमार गुप्ता के सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला महामंत्री मनोज पांडे, प्रवीण भगत, बासुकी मंडल, प्रशांत कन्हैया, धीरज पोद्दार, पंकज गुप्ता, भूषण सिंह, आनंद कुमार, डीआरयूसीसी सदस्य कुमार मिलन, सागर, अभिषेक गुप्ता, त्रिपुरारी भारती, अजय सिंह कुशवाहा, पिंटू सम्राट, सौरभ रजक, विजय कुमार और परितोष चंद्रवंशी समेत कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि कुणाल गुप्ता के सक्रिय प्रयासों से गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में जनहित और विकास के कार्यों को गति मिलेगी तथा जनता की समस्याओं को प्रभावी तरीके से संबंधित मंचों तक पहुंचाया जा सकेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *