एसडीएम रोहित कर्दम

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रोहित कर्दम, भा.प्र.से. (2023) का तबादला कर दिया गया है। वहीं के. परीक्षित, भा.प्र.से. (2024) को नवगछिया का नया अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार रोहित कर्दम को नवगछिया एसडीओ के पद से स्थानांतरित करते हुए उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, कैमूर, भभुआ के पद पर पदस्थापित किया गया है। उनकी नई पदस्थापना अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

वहीं दूसरे आदेश में बताया गया है कि के. परीक्षित, भा.प्र.से. (2024) को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में व्यावसायिक प्रशिक्षण चरण-II की समाप्ति के बाद 21 अगस्त 2026 से विरमित किया गया है। इसके बाद उन्हें अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया, भागलपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

रोहित कर्दम ने जनवरी 2026 में नवगछिया एसडीओ के रूप में पदभार संभाला था। उनके कार्यकाल में प्रशासनिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े कई मामलों में सक्रियता देखी गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी उन्होंने नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया था।

अब के. परीक्षित के नवगछिया एसडीओ बनने के बाद अनुमंडल प्रशासन की कमान नए अधिकारी के हाथों में होगी। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण को लेकर नई व्यवस्था देखने को मिलेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *