गंगा ने मचाई तबाही: गोपालपुर की 5 पंचायतों में 5 हजार परिवार बाढ़ में घिरे, इस्माईलपुर मुख्यालय में घुसा पानी
नवगछिया। गंगा नदी के बढ़े जलस्तर ने नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर, इस्माईलपुर और रंगरा प्रखंडों में तबाही मचा रखी है। तीनों प्रखंडों के निचले इलाकों में तेजी से फैल रहे बाढ़ के पानी के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। गोपालपुर की पांच पंचायतों में करीब 5,000 परिवार बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि इस्माईलपुर और रंगरा के दर्जनों गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क बाधित हो गया है। बड़ी संख्या में लोग ऊंचे स्थानों और तटबंधों पर शरण लेने को मजबूर हैं।
Total Downloads: 251
गोपालपुर की पांच पंचायतों में 5 हजार परिवार प्रभावित
गोपालपुर के अंचलाधिकारी रौशन कुमार के अनुसार, तिनटंगा करारी, सुकटिया बाजार, गोपालपुर डिमाहा, बाबू टोला कमलाकुंड और डुमरिया चपरघट पंचायतें बाढ़ के पानी से बुरी तरह घिरी हुई हैं।
बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासन ने आठ बड़ी सरकारी नावें रेस्क्यू ऑपरेशन में उतारी हैं। प्रशासन की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य पर नजर रख रही है।

गोपालपुर में नौ जगहों पर सामुदायिक रसोई
जलमग्न घरों और विस्थापित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए गोपालपुर में नौ स्थानों पर सामुदायिक रसोई शुरू की गई है। इन केंद्रों पर बाढ़ प्रभावित लोगों को तैयार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
सामुदायिक रसोई के प्रमुख केंद्रों में मध्य विद्यालय आजाद नगर, सत्संग भवन, महिपाल बुनियादी विद्यालय और हवा महल शामिल हैं। इसके अलावा डिमाहा के बोचाही स्थित स्पर संख्या-3, बाबू टोला कमलाकुंड में पप्पू सिंह का गोदाम, डुमरिया मध्य विद्यालय, डुमरिया चौक और मध्य विद्यालय तिरासी में भी सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही है।
प्रशासन ने सभी सामुदायिक रसोई के लिए अलग-अलग नोडल प्रभारी नियुक्त किए हैं, ताकि भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा सके।
इस्माईलपुर प्रखंड मुख्यालय में पहुंचा बाढ़ का पानी
इस्माईलपुर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। गंगा का पानी प्रखंड मुख्यालय पर
