नवगछिया। कौशकी अमावस्या के पावन अवसर पर नवगछिया स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में मां भद्रकाली की विशेष पूजा-अर्चना, अखंड ज्योत और दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मां के भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। मुख्य यजमान राजन भगत और उनकी अर्धांग्नी थी
Total Downloads: 240
पूजा-अर्चना का कार्यक्रम पंडित रामजी की देखरेख में विधिवत संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे दिन पूजा-पाठ में भाग लिया। संध्या समय आयोजित दीपोत्सव में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर मां की आराधना की। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर का वातावरण आध्यात्मिक और भक्तिमय हो उठा।
रात्रि 9 बजे महाभोग के बाद 108 आरती दीपों से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एक साथ जल रहे 108 दीपों से मंदिर प्रांगण जगमगा उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां भद्रकाली के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भजन सम्राट चन्दन कुमार ने अपने भजनों से श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना दिया। मां के भजनों और आरती से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। श्रद्धालुओं में धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति की ओर से पूजा और दीपोत्सव के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। मार्गशीर्ष अमावस्या पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
