निजी जमीन पर कब्जे का आरोप, शीशम का पेड़ काटने की शिकायत

रंगरा। रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा गांव में निजी जमीन पर कथित रूप से जबरन कब्जा करने और जमीन पर लगे शीशम के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित ने रंगरा थाना में लिखित आवेदन देकर जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थाना में दिए आवेदन के अनुसार, संबंधित जमीन खाता संख्या 1789 और खसरा संख्या 3395 में एक हरा-भरा शीशम का पेड़ लगा हुआ था। आवेदनकर्ता का आरोप है कि आशीष कुमार ठाकुर उर्फ हेमंत कुमार ठाकुर, पिता स्व. दिलीप कुमार ठाकुर ने कथित रूप से उक्त पेड़ को काट दिया।

पीड़ित का आरोप है कि पेड़ काटे जाने का विरोध करने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू होने की स्थिति उत्पन्न की गई। इसके साथ ही निजी जमीन पर लगातार अतिक्रमण कर जबरन कब्जा करने का प्रयास किए जाने की बात भी आवेदन में कही गई है।

पीड़ित ने रंगरा थाना प्रभारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पेड़ काटने और जमीन पर कब्जे के प्रयास की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही निजी जमीन पर कथित अतिक्रमण के प्रयास पर रोक लगाने की भी गुहार लगाई है।

फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *