नवगछिया रेल थाना को मिली नई प्रभारी, नेहा कुमारी ने संभाला पदभार
नवगछिया। नवगछिया राजकीय रेल थाना (जीआरपी) को बुधवार को नई थाना प्रभारी मिल गईं। नेहा कुमारी ने नवगछिया रेल थाना के थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाल लिया। उनके पदभार ग्रहण करने पर जीआरपी के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
Total Downloads: 306
वहीं, नवगछिया रेल थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी का तबादला किशनगंज रेल थाना कर दिया गया है। बुधवार को वे नवगछिया से रिलीव होकर अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के लिए किशनगंज रवाना हो गए।
अरुण कुमार चौधरी के स्थानांतरण पर नवगछिया रेल थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह में आरपीएफ इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार पासी, दारोगा रवि रजक, निक्की कुमारी, अजय कुमार समेत जीआरपी और आरपीएफ के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। महेशखूंट थाना प्रभारी रामनरेश सिंह यादव भी समारोह में शामिल हुए।
नई थाना प्रभारी नेहा कुमारी के सामने नवगछिया रेल थाना क्षेत्र में रेल यात्रियों की सुरक्षा, रेल अपराध पर नियंत्रण और रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
नवगछिया रेल थाना क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही होती है। ऐसे में यात्री सुरक्षा और रेल अपराध की रोकथाम नई थाना प्रभारी के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगी।
