मणिद्वी मां दुर्गा मंदिर पहुंचे एसपी वैभव शर्मा, पूजा से पहले सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव स्थित अति प्राचीन सिद्ध पीठ मणिद्वी मां दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
Total Downloads: 354
एसपी के साथ भवानीपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार, बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर महेश कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद थी। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, आने-जाने के रास्तों, पार्किंग व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े बिंदुओं की जानकारी ली।
इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दीपक जी और शंभू गोस्वामी ने मोमेंटो देकर एसपी एवं एडिशनल एसपी का स्वागत किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पिछले वर्षों की तुलना में और मजबूत किया जाएगा। नशे का सेवन करने वालों और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
निरीक्षण के दौरान महिला सुरक्षा, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी चर्चा की गई। प्रशासन ने कहा कि पूजा और मेले के दौरान शांति एवं सद्भाव बनाए रखना प्राथमिकता होगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा के दर्शन कर सकें।
मेला समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर अभिमन्यु गोस्वामी, गौतम गोविंद सहित मेला समिति के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
