औलियाबाद से लापता नाबालिग नारायणपुर से बरामद, न्यायालय के आदेश पर परिजनों को सौंपा
Total Downloads: 354
नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद से 22 सितंबर को लापता हुए नाबालिग को झंडापुर पुलिस ने गुरुवार को नारायणपुर से बरामद कर लिया। नाबालिग के लापता होने के बाद उसके पिता ने झंडापुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छानबीन कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली और नाबालिग को नारायणपुर से बरामद कर लिया गया।

झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि बरामद नाबालिग को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश के अनुसार नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।