रंगरा चोरी कांड में विधि-विरुद्ध बालक निरूद्ध, पहले दो आरोपी जा चुके हैं जेल

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र में ट्रक, बैटरी और मोटर चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया है। मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को सचिन कुमार ने रंगरा थाना में आवेदन देकर बताया था कि थाना क्षेत्र स्थित उनके अजय सैनिक ढाबा के पास खड़े ट्रक तथा ढाबे में रखी बैटरी और मोटर को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है।

इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 225/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान चोरी गई बैटरी बरामद कर ली गई और मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने कांड में संलिप्त एक विधि-विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu