नवगछिया में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी की नवगछिया जिला इकाई की ओर से जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे का हाईलेवल पर स्वागत और अभिनंदन किया गया।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अश्विनी कुमार चौबे को अंगवस्त्र भेंट कर और फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu