नवगछिया/भागलपुर। जानवी घाट से भागलपुर आ रहा पूर्णिया जिले का युवक राहुल कुमार उर्फ राजा कुमार स्टीमर से गंगा नदी में गिरकर लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी।
Total Downloads: 383
घटना के बाद स्टीमर से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन बचाव व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। गंगा नदी पार करने के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम की जरूरत महसूस की जा रही है।
फिलहाल SDRF की टीम लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है। युवक के संबंध में आगे की जानकारी और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

