तेतरी में 209 ग्राम स्मैक बरामदगी मामले में सोनू कुमार गिरफ्तार
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 385
नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में स्मैक बरामदगी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर तेतरी गांव में छापेमारी की गई थी। इस दौरान 209 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही थी।

जांच के क्रम में 10 अक्टूबर 2026 को कथित तस्करी में संलिप्त सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
