नवगछिया। गांजा तस्करी के एक मामले में नवगछिया पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपुल चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 13 अक्टूबर 2026 को मड़वा गांव से गिरफ्तार किया। नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 571

पुलिस के अनुसार, यह मामला झंडापुर थाना क्षेत्र में गांजा बरामदगी से जुड़ा है। 20 जुलाई 2026 को झंडापुर थाना पुलिस महंतस्थान चौक पर वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को पांच किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया था। इस मामले में झंडापुर थाना कांड संख्या 132/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच में सामने आया विपुल चौधरी का नाम

मामले की जांच के दौरान पुलिस को विपुल चौधरी के संलिप्त होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे मड़वा गांव से गिरफ्तार कर लिया। विपुल चौधरी, विनय चौधरी का पुत्र है और मड़वा गांव, थाना झंडापुर, जिला भागलपुर का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, गांजा बरामदगी के इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *