नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल में इस्माइलपुर-बिंदटोली रिंग बांध के स्पर संख्या-6 पर गंगा की तरफ करीब 50 से 60 मीटर तक धंसाव हुआ है। घटना के बाद जल संसाधन विभाग की ओर से प्रभावित हिस्से की मरम्मत का काम तेजी से कराया जा रहा है। बांध पर धंसाव की सूचना से आसपास के इलाकों में चिंता बढ़ गई है।

जल संसाधन विभाग के एसडीओ नयन कुमार ने बताया कि स्पर संख्या-6 पर धंसाव हुआ है। प्रभावित हिस्से को दुरुस्त करने के लिए विभाग की टीम काम कर रही है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मरम्मत का काम मजबूती के साथ कराया जा रहा है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

गंगा का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में इस्माइलपुर-बिंदटोली रिंग बांध आसपास के इलाकों की सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में बांध के स्पर पर हुए धंसाव को देखते हुए प्रभावित हिस्से की मरम्मत और मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विभाग का कहना है कि बांध की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी काम किए जा रहे हैं। एसडीओ ने एक बार फिर लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *