भ्रमरपुर मंदिर और जयरामपुर स्कूल के निर्माण कार्यों का मंत्री कुमार शैलेंद्र ने किया निरीक्षण
नवगछिया। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने भ्रमरपुर और जयरामपुर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया।
Total Downloads: 465
मंत्री ने भ्रमरपुर के लक्ष्मीपुर टोला स्थित श्री श्री 108 श्री रामजानकी राघवेंद्र मंदिर ठाकुरबाड़ी परिसर का जायजा लिया। यहां मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाना है। उन्होंने ग्रामीणों से मंदिर परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।
इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखना जरूरी है। मंदिर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने से श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण मिलेगा। इसके साथ ही बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए भी सुरक्षित माहौल तैयार करने पर जोर दिया।

जयरामपुर स्कूल की बाउंड्री वॉल का भी लिया जायजा
मंत्री ने जयरामपुर स्थित स्कूल में चल रहे बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद मिस्त्रियों और अन्य कामगारों से निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि काम निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो।
स्कूल परिसर में बाउंड्री वॉल बनने से उसकी सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। इससे विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने दोनों स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
