एनएच-31 पर तेज रफ्तार वाहन ने तीन भैंसों को कुचला, मौके पर हुई मौत, चालक फरार

नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरबन्ना गांव के सामने एनएच-31 पर रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन भैंसों की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्थानीय निवासी राजीव यादव ने बताया कि बीरबन्ना गांव निवासी भवेश यादव की तीन भैंस रविवार शाम करीब छह बजे गंगा किनारे से चरकर वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान एनएच-31 पर तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने तीनों भैंसों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। नारायणपुर के अंचल अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि उन्हें भैंसों की मौत डूबने से होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि सुबह भैंसों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सरकारी नियमों के तहत मुआवजे का प्रावधान होने पर पशुपालक को मुआवजा दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *