नवगछिया में किडनी मरीजों के लिए मुफ्त डायलिसिस की सुविधा, अनुमंडल अस्पताल में 30 से अधिक मरीजों की क्षमता

बीपीएल श्रेणी के पात्र मरीजों का इलाज मुफ्त, फिलहाल 13 से 14 मरीज करा रहे नियमित डायलिसिस; अब इलाज के लिए भागलपुर जाने की परेशानी होगी कम

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 534

नवगछिया। किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब डायलिसिस कराने के लिए नवगछिया के मरीजों को बार-बार भागलपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में नेफ्रोपल्स की ओर से डायलिसिस केंद्र संचालित किया जा रहा है। यहां गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी के पात्र मरीजों को बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से मुफ्त डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

अनुमंडल अस्पताल के इमरजेंसी भवन के पिछले हिस्से में संचालित इस केंद्र में फिलहाल 13 से 14 मरीज नियमित रूप से डायलिसिस करा रहे हैं। केंद्र के इंचार्ज राकेश कुमार के अनुसार, यहां 30 से अधिक मरीजों के इलाज की क्षमता है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर बेड और मशीनों की क्षमता तत्काल बढ़ाई जा सकती है।

जरूरी दस्तावेज जमा करने पर मुफ्त होगा डायलिसिस

नेफ्रोपल्स निजी डायलिसिस सेवा प्रदाता कंपनी है। इसके केंद्र पर बीपीएल श्रेणी के पात्र मरीजों के डायलिसिस का खर्च बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति वहन करती है।

मुफ्त सुविधा का लाभ लेने के लिए मरीजों को नेफ्रोलॉजिस्ट का प्रिस्क्रिप्शन, आधार कार्ड, राशन कार्ड के साथ सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, सोडियम, पोटैशियम, एचआईवी और हेपेटाइटिस की मात्रात्मक जांच रिपोर्ट जमा करनी होगी।

दस्तावेजों के नियमानुसार सत्यापन के बाद पात्र मरीज का पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद नियमित मुफ्त डायलिसिस की सुविधा मिलेगी।

जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जाएगी क्षमता

केंद्र के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में मरीजों की संख्या केंद्र की उपलब्ध क्षमता से काफी कम है। भविष्य में मरीजों की संख्या बढ़ने पर बेड और मशीनों की संख्या बढ़ाने की व्यवस्था की जा सकती है।

इस सुविधा से नवगछिया अनुमंडल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किडनी मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। नियमित डायलिसिस की जरूरत वाले मरीजों को अब इलाज के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी कम होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *