29 मार्च को सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले के बाद अचानक से दोपहिया वाहनों की कीमत में भारी छूट का ऑफर देखने को मिल रहा है. जिसके बाद से कल पुरे पटना में एक दिन के अन्दर ही 52 करोड़ की 7200 से ज्यादा बाइक मार्केट में बिक गयी. इसके पीछे का कारण यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने 1 अप्रैल से बीएस-3 वाहनों पर रोक लगा दी है.

जिसके बाद से ही बीएस-3 वाहनों को आज तक बेचने के लिये सभी कंपनियों ने बाजार में कल से ही छूट की बाढ़ ला दी है. छुट कि खबर बाजार में फैलते ही पटना के हर शोरुम पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. बताया जा रहा है की कल पुरे पटना में धनतेरस के दिन से भी ज्यादा बाइक कि खपत हुई है.

कई शोरूम वाले तो आज पूरी पेमेंट लेकर सिर्फ रसीद दें रहे हैं और बाइक की डिलीवरी 3 से 4 दिन के बाद करने की बात कह रहे हैं. बताया जा रहा है की आज और कल जितना भीड़ दोपहिया वाहन खरीदने के लिये जुटी है उतना तो धनतेरस के दिन भी नही जुटी थी. आज भी सभी शोरूम वाले कल कि तरह ही ग्राहक को ऑफर दे रहें है जबकि कई वाहनों के तो स्टॉक भी बाजार में उपलब्ध नही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *