बिहार में स्टेनोग्राफर की तियारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है पटना हाईकोर्ट ने एक सौ स्टेनोग्राफर के पद के लिए वैकेंसी निकाली है

यहां आवेदन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होकर 27 अप्रैल तक चलेगा. इसके लिए पटना हाईकोर्ट की वेबसाइट पटनाहाईकोर्ट.बीआईसी.एनआईसी.इन पर जाकर अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

 इसके लिए सामान्य श्रेणी, ओबीसी व ईबीसी के छात्रों को छह सौ रुपये ऑनलाइन आवेदन में देना होगा, जबकि एससी व एसटी के छात्रों को मात्र तीन सौ रुपये देने होंगे. इसमें उम्र का निर्धारण एक जनवरी 2017 से होगा. सामान्य श्रेणी के लिए 35 वर्ष, ओबीसी के लिए सामान्य श्रेणी से पांच वर्ष अधिक रखा गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छत्रों के लिए अंग्रेजी का ज्ञान होना अनिवार्य है. स्नातक और स्नातकोत्तर अंग्रेजी से करने वाले छात्रों को इंटर में 50 प्रतिशत मार्क्स होना चाहिए. इसके अलावे किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से शॉर्ट हैंड और कंप्यूटर की टाइपिंग का सर्टिफिकेट होना चाहिए परीक्षार्थी विशेष जानकारी इसके बारे में हाईकोर्ट की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *