आज से नया वित्तीय वर्ष आरंभ हो रहा है. इसके साथ ही इस बार केंद्र सरकार समेत राज्य सरकार ने भी अपने कई नियम बदले हैं जिससे आम लोगों पर बोझ बढ़ने के साथ ही कई जगह सुबिधा भी मिलेगी. पर इस वित्तीय वर्ष में सबसे बड़ा बदलाव किया है एसबीआइ बैंक ने. अगर आपका अकाउंट भी है एसबीआइ में तो आप भी सावधान हो जाईये.
अब एसबीआइ खाते में न्यूनतम राशि नहीं होने पर जुर्माना लगेगा. एसबीआइ के तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि मेट्रो क्षेत्र की शाखा के खाता के लिए 5000 रखना जरूरी होगा. और यदि आपके खाते में इतना बैलेंस नहीं है तो आपको 50 से 100 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा. इसके साथ ही अब अर्बन ब्रांच में 3,000 नहीं रखने पर और सेमी-अर्बन क्षेत्रों के बैंक खातों में 2,000 नहीं रखने और रूरल क्षेत्रों के बैंक खातों में 1,000 रुपये नहीं रखने पर 20 से 50 रुपये तक का जुर्मना देना पड़ेगा.
इसके साथ ही एसबीआई बैंक के खाते से यदि तीन बार से ज्यादा नकदी लेन-देन करते हैं तो बैंक उसके लिये भी आपसे जुर्माना बसूलने को तैयार है. इस पर आपको एक लेनदेन करने पर बैंक आपसे 50 रुपये जुर्माना बसूलने जा रहा है. इसके साथ ही प्राइवेट सेक्टर के भी कई बैंकों ने जैसे एचडीएफसी में चार बार और आइसीआइसीआइ में भी ज्यादा निकासी पर जुर्माना देना पड़ेगा.


