भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए आज एक बड़ा ऐलान किया है. यात्रियों को रेलवे के ई-टिकट सर्विस चार्ज पर 30 जून तक छूट मिलना जारी रहेगी. यानी ई-टिकट पर लगने वाले 20-40 रुपये प्रति टिकट सर्विस चार्ज पर आपको छूट मिलती रहेगी.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

यात्रियों की मदद करने और डिजिटल माध्यम से टिकट रिजर्वेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 23 नवंबर 2016 से 31 मार्च 2017 तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर सर्विस चार्ज हटाया गया था. डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिये सरकार ने नवंबर में नोटबंदी के बाद रेलवे ई-टिकट से सर्विस चार्ज को हटा लिया था.
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस छूट को 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया है. इस संबंध में रेलवे को सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से संकेत दिए गए थे जिसके बाद यह फैसला लिया गया. रेलवे को ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कराने पर सर्विस चार्ज हटने से उम्मीद है कि ज्यादा यात्री रेल टिकटों की बुकिंग कराएंगे.

हाल ही में रेलवे की तरफ से जारी टिकट बुकिंग के आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि सर्विस चार्ज को हटाने से टिकट बुकिंग दरों में बढ़त 62 फीसदी हो चुकी है. स्लीपर क्लास के ई-टिकट पर 20 रुपये और एसी क्लास के ई-टिकट पर 40 रुपये का सर्विस चार्ज देना पड़ता था जो फिलहाल 30 जून तक नहीं देना होगा.

रेलवे के पैसेंजर्स बढ़ाने के और कदम

रेलवे ने हाल में कई ऐसे कदम लिए हैं जिनसे यात्रियों की संख्या पर असर पड़ा है और उसमें बढ़त हुई है जैसे

92 पैसे में रेलवे सुरक्षा बीमा जिसके तहत 1 रुपये से भी कम में रेल यात्रियों को 10 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है. रेल दुर्घटना होने पर मृत्यु या विकलांगता की सूरत में यात्री को ये बीमा राशि मिल सकती है.आईआरसीटीसी पर प्रति मिनट 15 हजार टिकट बुक कराने की सुविधा. ये आईआरसीटीसी की वेबसाइट को अपडेट करने के जरिए मुमकिन हुआ है.वेटिंग होने पर दूसरी ट्रेन में कंफर्म सीट देने का नियम लागू किया जा रहा है जिससे राजधानी या दूसरी एक्सप्रैस ट्रेनों में टिकट वेटिंग लिस्ट में है तो यात्री को टिकट कंफर्म करके दिया जाएगा.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet