महंगाई की तपिश झेल रही जनता के लिये नया वित्तीय वर्ष राहत की ठंडी फुहार लेकर आया है। वर्ष के पहले ही दिन जहां पैट्रोल-डीजल के दामों में खासी कमी की गई, वहीं अब गैस उपभोक्ताओं को 14.2 किलो गैस का सिलेंडर 14.50 रूपये कम दाम में मिलेगा।

इसके साथ ही 19 किलो गैस के सिलेंडर के दाम में 22 रूपये की कटौती की गई है। हालांकि सब्सिडी युक्त गैस का सिलेंडर 6 रूपये महंगा किया गया है। नई कीमतें शनिवार यानि एक अप्रैल से लागू हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार घरेलू गैस के दाम कम होने के बाद 14.2 किलो का गैर अनुदानित गैस सिलेंडर अब 711.50रूपये में मिलेगा और 19 किलो गैस का सिलेंडर 14.10 रूपये के बजाय 13.88 रूपये में मिलेगा। इसके साथ ही सब्सिडी युक्त गैस सिलेंडर छह रूपये महंगा हो जाने के कारण अब यह 437.50 की जगह 443 रूपये पचास पैसे में मिलेगा। ज्ञात हो कि घरेलू तेल कम्पनियों ने राहत भरा कदम उठाते हुए पैट्रोल के दामों में 3.77 पैसे और डीजल के दामों में 2.91 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है।
आईओसी के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के एक्सचेंज रेट को ध्यान में रखते हुए पैट्रोल और डीजल की कीमतें घटाई गई हैं। इससे पहले पैट्रोल और डीजल के दामों में 15 जनवरी को बढोत्तरी की गई थी, तब पैट्रोल 42 पैसे और डीजल 1 रूपये तीन पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *