बिहार प्रारंभिक शिक्षक प्रात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार यानी आज से शुरू हो गयी है. बिहार बोर्ड ने 23 मार्च 2017 को इसकी तिथि घोषित कर दी थी.

जानकारी के मुताबिक, इस बार ऑनलाइन ही आवेदन लिये जायेंगे और सिर्फ ट्रेंड अभ्यर्थी इसके लिए पात्र होंगे. 6 अप्रैल से 25 अप्रैल 2017 तक आवेदन जमा होगा. बोर्ड के अनुसार एसटीईटी की तिथि भी जल्द घोषित कर दी जायेगी. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को आधार कार्ड या वोटर आइडी कार्ड लेकर जाना होगा.

जानकारी के मुताबिक, आगामी 11 जून 2017, रविवार को बिहार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आयोजन होगा. साथ ही, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दी जायेगी. परीक्षा में नकल और गड़बड़ी को रोकने के लिए बोर्ड ने बारकोडेड उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है. बोर्ड द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा में परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक तरीके से हाजिरी बनाने के बाद ही परीक्षा में शामिल होने दिया जायेगा. गौरतलब हो कि बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इस बार की परीक्षा में गड़बड़ी को रोकने के लिये कई एहतियात कदम उठायें हैं. हाल के दिनों में परीक्षा और पेपर लीक के आरोपों से दो चार हो रहे बिहार कर्मचारी चयन आयोग के मामले को देखते हुए बोर्ड ने यह सावधानी बरतने का निर्णय लिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil