नवगछिया: चैती दुर्गा पूजा शहीद टोला नवगछिया में आज दोपहर के समय विधिवत हवन आहुति पंडित दयानद पांडेय की सानिध्य में यजमान कारू राय के साथ बड़ी संख्या में लोगो ने दी साथ रात्रि में बड़ी संख्या में आरती पूजन में श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में हुई

बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन काफी चुस्त दुरुस्त दिखी वही कार्यकर्ताओ ने भी काफी मुस्तैदी के साथ भीड़ की व्यवस्था को संभाले हुए थे । समिति के अध्यक्ष चंद्रगुत साह  ने बताया की मेले में माइक से लोगो को पाकेटमार से बचने के लिए बार बार अलाउंस करायी  रही है। आज रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा। जिसमे एडस के सुभम, अर्पित, अंकित साकेत खुसी ने माँ शेरावालिये पर लोगो का मनमोह लिया वही फायर मेनी डांस ग्रुप से लक्की, विपुल, साधमं ने भगवान अब कहा है तू पर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया और डी 3 डांस स्कूल से गौरव और नितिन, विशाल, अमीषा ने माँ शेरावालिये तू पर अपना जलवा दिया तो पूरा मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया मौके पर संस्था के अशोक सिंह, मनोज प्रभाकर, अनिल साह, रामशरण पोद्दार, मोनी गुप्ता, रंजीत साह, गोपाल भारती, सुभाष पांडेय के अलावा मोहन पोद्दार मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *