भले ही ट्राई के आदेश के बाद रिलांयस जियो को अपना समर सरप्राइज ऑफर बंद करना पड़ा था। लेकिन कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक बार फिर धमाकेदार ऑफर लेकर आई है। जियो ने मंगलवार को धन धना धन ऑफर लॉन्च किया है।

इस ऑफर के तहत जियो प्राइम मेंबर्स को 309 रुपए के रिचार्ज पर तीन महीने तक सारी सर्विस फ्री मिलेंगी। वहीं नॉन प्राइम मेंबर्स को 40 रुपए अतिरिक्त देने पर ये सुविधा मिलेगी।
Total Downloads: 119
– धन धना धन ऑफर के तहत 309 रुपए के रिचार्ज करने वालों को अगले 84 दिनों तक 84 जीबी 4जी डाटा मिलेगा।
– यानी यूजर्स को रोजाना 1GB हाई स्पीड डाटा मिलेगा। यह सीमा पूरी होने पर स्पीड कम हो जाएगी।

– इस ऑफर में अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसडीटी और रोमिंग) और डाटा की सुविधा मिलेगी।
– वहीं अगर आप जियो प्राइम मेंबर नहीं हैं तो आपको इस ऑफर के लिए 349 रुपए चुकाने होंगे।
– जियो के धन धना धन ऑफर का फायदा उठाने के लिए नए यूजर्स को 408 रुपए चुकाने होंगे।
– इसमें 99 रुपए मेंबरशिप चार्ज और 309 रुपए धन धना धन ऑफर के लिए शामिल है।
– इसके अलावा अगर आप रोजोना 2 जीबी हाई स्पीड डाटा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 509 रुपए का रिचार्ज कराना होगा।
