आज बीजेपी मोदी की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने अपने सांसदों से हनुमान की तरह काम करने के लिए कहा।

पीएम मोदी ने संसदीय दल की बैठक में हनुमान भक्ति के बारे में बात की। पीएम ने सांसदों से कहा कि जिस तरह लक्ष्मण के मूर्छित होने पर हनुमान जडी बूटी लेने चले गए, उसी तरह से आप किसी निर्देश का इंतजार न करे और खुद से आगे बढकर काम करें।

साथ ही उन्होनें कहा कि सरकार के कामकाज को जनता तक ले जाएं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी ने कहा कि सांसद अपने क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएं। साथ ही उन्होनें कहा कि मोदी की जय-जयकार ही क्यों हो, सांसद की जय-जयकार क्यों नहीं हो।

पीएम मोदी ने कहा कि सभी सांसद हनुमान की भूमिका में आ जाएं। जिस तरह से हनुमान ने कभी कुछ लिया नहीं, सिर्फ दिया है, उसी प्रकार से आप भी जनता के बीच जाकर देने का काम करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *