नारायणपुर : प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को स्टुडैंट क्रेडिट कार्ड को लेकर दो दिवसीय जागरूकता शिविर का समापन हुआ
शिविर में जिला परामर्श केन्द्र से आये डीआरसीसी संजीव कुमार निराला ने उपस्थित छात्र छात्रा व शिक्षकों को स्टुडैंट क्रेडिट कार्ड से मिलने वाली सरकारी लाभ की जानकारी विस्तार पूर्वक दिया. जिसमें पन्द्रह से पच्चीस बर्ष के छात्र को लाभ मिलेगा. दो बर्ष तक स्वयंसहायता भत्ता के रूप में प्रति माह एक हजार रूपया मिलेगा ।सात निश्चय योजना के तहद आर्थिक हल युवाओं को बल के तीन योजना बिहार स्टुडैंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना व कुशल युवा कार्यक्रम है. जिसमें छात्रों को चार लाख तक शिक्षा कर्ज सहित अन्य है. मौके पर बीडीओ सत्येन्द्र सिंह, बीईईओ कपिलदेव राम, बीआरपी जयशंकर ठाकुर, प्रभाष दास, लेखापाल आशीष कुमार मिश्रा, दीपक कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

