भागलपुर : विक्रमशिला सेतु पर गुरुवार को लंबे समय के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ। इस दौरान वनवे कर पीचिंग कार्य भी जारी रखा गया। दोनों ओर से 20-20 मिनट के अंतराल पर वाहनों को छोड़ा जाता था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 119
पुल पर जाम को लेकर भागलपुर एसएसपी मनोज कुमार की सख्ती के बाद व्यवस्था में बदलाव हुआ। ट्रक एवं अन्य भारी वाहनों का परिचालन पीचिंग कार्य के दौरान नहीं हुआ। इससे सेतु से गुजरने वाले छोटे वाहनों एवं निर्माण एजेंसी दोनों को राहत मिली। वहीं सेतु पर सुबह ट्रक का गुल्ला टूटने के कारण जाम लगा रहा। इसे ठीक करने के बाद सुबह 10 बजे के बाद जाम धीरे-धीरे छूटा। जाम की वजह से ढाई घंटे विलंब से सेतु पर काम शुरु हुआ।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
