भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट टू ऑनर्स-2016 की परीक्षा दोनों पालियों में 25 अप्रैल से 11 मई तक होगी। विवि का परीक्षा विभाग ने गुरुवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है।

परीक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार जीबी कॉलेज में एमएएम कॉलेज व बीएलएस कॉलेज, एमएएम कॉलेज में जेपी कॉलेज नारायणपुर व जीबी कॉलेज, जेपी कॉलेज नारायणपुर में एलएनबीजे कॉलेज में परीक्षा होगी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पार्ट टू की परीक्षा को लेकर तैयारी अंतिम चरण है। एडमिट कार्ड बनाने का कार्य जोरशोर से चल रहा है। इस कार्य आधा दर्जन से अधिक कर्मियों को लगाया गया है। कॉपियों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा छह जून से 19 जून के बीच होगी। यह जानकारी कुलानुशासक डॉ. योगेंद्र ने दी है। उन्होंने बताया कि पार्ट थ्री की परीक्षा के लिए फॉर्म भरा जा रहा है।

इधर, स्नातक पार्ट वन की परीक्षा पास व स्नातक पार्ट टू परमोटेड व परीक्षाफल पेंडिंग वाले छात्र स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा के लिए बिना फाइन दिए 24 अप्रैल से 28 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। जबकि फॉर्म फाइन के साथ 29 अप्रैल से तीन मई तक छात्र फॉर्म भर सकेंगे। इस आशय की अधिसूचना परीक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को जारी की गई है।

22 को हिन्दी पेपर आठ की परीक्षा

पीजी ¨हदी सेकेंड सेमेस्टर के आठवें पत्र की परीक्षा 22 अप्रैल को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर होगी। यह जानकारी गुरुवार को कुलानुशासक डॉ. योगेंद्र ने दी है।

मालूम हो कि पीजी हिंदी विभाग में मंगलवार को प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने के कारण सेकेंड सेमेस्टर के आठवें पत्र की परीक्षा नहीं हो पाई थी। प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। सेंटर पर प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने के मामले में कुलपति डॉ. नलिनी कांत झा ने पीजी ¨हदी की हेड व परीक्षा विभाग के संबंधित एसओ से शोकाज पूछा है।

पीजी डीसीए की परीक्षा नौ मई से

पीजी डीसीए सेमेस्टर वन (सत्र 2016-17) की परीक्षा नौ मई से होगी। इस परीक्षा के लिए बिना फाइन फॉर्म भरने की तिथि 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक है। जबकि फाइन के साथ फॉर्म भरने की तिथि 24 से 26 अप्रैल तक है। पेपर वन बेसिक ऑफ कंप्यूटर की परीक्षा नौ मई, पेपर टू प्रोग्राम स्किल थ्रो सी की परीक्षा 11 मई व डाटा स्ट्रक्चर एंड कंप्यूटर नेटवर्क की परीक्षा 13 मई को होगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet