नारायणपुर – प्रखंड के भवानीपुर गाॅव में शुक्रवार को  अखिल भारतीय रविदास संघ नारायणपुर इकाई के द्वारा प्रखंड स्तरीय मेराथन दौर का आयोजन भवानीपुर व नगरपाड़ा के बीच किया गया.

दौर में वर्ग अष्टम के ग्रुप में प्रथम स्थान लाने वाले गुलशन कुमार ,सिंटू कुमार द्वितीय तथा नीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.वर्ग नवम् में गुड्डू ने प्रथम  सिंटू कुमार ने द्वितीय तथा प्रेम कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.वर्ग दस में सौरव कुमार ने प्रथम स्थान ,दुसरा स्थान कुंदन कुमार  तीसरा स्थान संतोष कुमार  ने  प्राप्त किया .वही इंटर की छात्र  अविनाश कुमार ने प्रथम ,प्रिंस ने दूसरा तथा सुमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.वही 400 मीटर के मैराथन दौर में अशोक कुमार ने प्रथम वाल्मीकि ने दूसरा तथा सिंटू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.कार्यक्रम का संचालन समिति के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार रविदास ने किया.कार्यक्रम के सहसंयोजक समाजसेवी प्रमोद कुमार थे.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय झा पूर्व कॉलेज मंत्री कुमार गौरव वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह कुशवाहा थे.कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत समिति सदस्य  रमेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *