पटना : प्राचीन शिक्षा शैली का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। इस जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने में शिक्षा विभाग का पूर्ण रूप से सहयोग रहेगा। ये बातें शुक्रवार को शिक्षा मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने गांधी मैदान स्थित आइएमए हॉल में कहीं।

ज्योतिर्वेदविज्ञान संस्थान के द्वारा शुक्रवार को मेष संक्रांति और नववर्ष के आरंभ के उपलक्ष्य में महान गणितज्ञ आर्यभंट्ट की जयंती मनाई गई। इस उपलक्ष्य में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसका विषय ‘भारतीय ज्योतिष का विकास क्रम और आर्यभंट्ट’ था। कार्यक्रम का उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायमूर्ति मृदुला मिश्र ने दीप जलाकर किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *