नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पानी की व्यवस्था नहीं रहने की खबर प्रभात खबर के 15 अप्रैल के अंक में नवगछिया आसपास पृष्ठ पर प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के वरि पदाधिकारियों के निर्देश पर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पेयजल की व्यवस्था कर ली गई है.
Total Downloads: 83
जानकारी मिली है कि मामला संज्ञान में आते ही भागलपुर के सीएस डॉक्टर विजय ने अनुमंडल अस्पताल प्रबंधन को तुरंत अस्पताल में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके बाद हरकत में आए अस्पताल प्रबंधन ने शनिवार को दोपहर तक अनुमंडल अस्पताल में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी है. जानकारी मिली है कि अस्पताल परिसर में मरीजों के लिए लगाए गए आरोप को भी दुरुस्त करवा दिया गया है साथ ही खराब पड़े एक चापानल को भी मरम्मत करवा कर दुरुस्त करवाया गया है. यह भी जानकारी दी गई है क्या आए दिन अस्पताल परिसर में पेयजल के श्रोतों और संसाधनों में वृद्धि की जाएगी. इधर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पेयजल की व्यवस्था हो जाने पर अस्पतालकर्मियों, मरीजों, आम लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रभात खबर को धन्यवाद दिया है.
