ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, खैरपुर कदवा पंचायत के पूर्व मुखिया पूनम देवी के पति कमलेश्वरी भगत के हत्या के बाद परिवार के लोग अभी भी सदमे में है. कई अपराधी छवि के लोग अब उनके पुत्र के ऊपर नजर लगाए हुए हैं. मालूम हो कि 28 अक्टूबर 2016 की शाम में. दरवाजे पर ही पूर्व मुखिया पति की हत्या गांव के हीं छोटू कुमार ने कई अपराधियों के सहयोग से कर दी थी.
Total Downloads: 378
उसके बाद डीडीसी अमित कुमार के निर्देश पर नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा के द्वारा गोला टोला कादवा में पुलिस कैंप दिया गया है, जो अभी भी हैं. पूर्व मुखिया पूनम देवी ने बताई कि- पति की हत्या के बाद अब मेरे पुत्र के जान की ऊपर खतरा है. हम लोगों को जरूरी काम से कोर्ट-कचहरी जाना-आना पड़ता है. जहां अपराधिक छवि के लोग हम लोगों के ऊपर नजर बनाए रखते हैं. हम लोगों को कहीं भी घर से बाहर आना-जाना खतरे से खाली नहीं है. बीते 13 अप्रैल को भी मेरे मक्का खेत में हरवो हथियार से लैस बदमाशों को देखा गया. जहां मेरा मंझला बेटा खेती-बाड़ी किया करते हैं. जिससे परिवार के लोग काफी भयभीत हैं. मृतक श्री भगत का बड़ा पुत्र सोनू कुमार अपने पिता के तोड़ पर ही समाज सेवा करने में विलीन रहते हैं. जिन्होंने बताया मैंने आर्म्स लाइसेंस के लिए भी आवेदन दिया है, जिसमें काफी लापरवाही बरती जा रही है. उक्त बातों की जानकारी देते हुए सोनू कुमार व अन्य परिजनों ने प्रेस विज्ञाप्ति किया.


