ढोलबज्जा: नवगछिया के कोसी पार तीनों पंचायतों में करीब दर्जनों स्वतंत्रता सेनानी हैं. जिसका आज तक कोई पदाधिकारी सूद नहीं ले पा रहे हैं. मालूम हो कि फैजू मंडल, साधव मंडल, मुन्ना दास उर्फ मकुन दास, मोती दास, कस्तूरी शर्मा, बावन मंडल, बाला मंडल, लक्ष्मी पौदार, बटेश्वर मंडल, भूतपूर्व मुखिया बलभद्र मंडल, परमेश्वर सिंह, बुटी राय, जस्मी पासवान, झांझो दास, व फूचो मंडल समेत दर्जनों लोग स्वतंत्रता सेनानी हैं. जिसमें करीब दर्जन भर लोगों की मृत्यु अब तक हो चुकी है. फैजू मंडल के प्रपोत्र- वर्तमान सरपंच वीरेंद्र कुमार मंडल, भूतपूर्व मुखिया बलभद्र मंडल व स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के लोगों ने परिचय पत्र निर्गत करने की मांग कर रहे हैं.
नवगछिया अनुमंडल में ऐसे कई स्वतंत्रता सेनानियों के लोग हैं, जिनके परिवारों को परिचय पत्र निर्गत कर, दिया गया है. नवगछिया बीडीओ राजीव कुमार रंजन ने बताया कि जो जीवित हैं उन्हें सूची के आधार पर नवगछिया में करीब 5 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है. यदि और कोई है तो हमें लिस्ट मिलने के बाद उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा. हमें जिला से ऐसी कोई भी जानकारी या आदेश प्राप्त नहीं हो चुका है जिससे सेनानियों से संबंधित परिवार के लोगों को परिचय पत्र या कुछ लाभ दिया जा सके.

