नवगछिया : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के तहत स्थाई आधार केंद्र का उद्घाटन शनिवार को नवगछिया प्रखंड मुख्यालय के आरटीपीएस काउंटर में प्रखंड प्रमुख सुमित्रा देवी और नवगछिया अंचलाधिकारी उदयकृष्ण यादव ने केंद्र का फीता काटकर किए.
Total Downloads: 378
उद्घाटन के साथ ही नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में स्थाई आधार पंजीयन केंद्र काम करना शुरू कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त केंद्र में आधार पंजीयन, अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट, सर्वेक्षण उंगली पहचान किसी भी विधि से आधार खोजवाने किस सेवा मुफ्त में प्रदान की जाएगी. अन्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 25 रुपैया जनसांख्यिकी अपडेट के लिए 25 रु, केवाईसी या अन्य विधि से आधार खोज कर यह फोर्स साइज के कागज में रंगीन प्रिंट के लिए 25 रु एवं केवाईसी या अन्य विधि से आधार खोज करें पूरा कार के कागज पर ब्लैक एंड वाइट प्रिंट प्राप्त करने के लिए मानक शुल्क ₹10 लगेंगे. मौके पर भागलपुर जिला से आए हुए अंकित कुमार जो स्थाई आधार केंद्र पर अपना योगदान देंगे. वहीं नवगछिया प्रखंड मुख्यालय के सभी कर्मी अभिषेक कुमार, फाइटर जेम्स, कलीम, रंजीत, गोपाल व अन्य कई प्रखंड के कर्मी गण मौजूद थे.
