नवगछिया: कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच कटरिया ओवर ब्रिज के पास 45 वर्षीय महिला का शव जीआरपी थाना ने बरामद किया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया महिला की पहचान नहीं हो पाई है.
Total Downloads: 388
कई घंटो तक सड़क किनारे ठेला पर पड़ी रही लाश


ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत के बाद जीआरपी थाना द्वारा महिला को कटरिया स्टेशन से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मगर अनुमंडल अस्पताल पहुंचने से पहले ही नवगछिया अनुमंडल अस्पताल और थाना के बीच ठेले पर सड़क किनारे कई घंटो तक लाश रखा रहा. आने जाने वाले यात्री शव को देख काफी हैरान थे. बहुत देर बाद जीआरपी के सिपाही द्वारा जब शव की तलाश की गई. तो वह सड़क पर ठेला में पड़ा मिला. मगर ठेले के पास कोई चालक नहीं था. काफी खोजने के बाद ठेला चालक को उसके घर से सिपाही बुलाकर लाया. जिसके बाद अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए शव को लाया गया
