नवगछिया:  कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच कटरिया ओवर ब्रिज के पास 45 वर्षीय महिला का शव जीआरपी थाना ने बरामद किया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया महिला की पहचान नहीं हो पाई है.

कई घंटो तक सड़क किनारे ठेला पर पड़ी रही लाश

ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत के बाद जीआरपी थाना द्वारा महिला को कटरिया स्टेशन से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मगर अनुमंडल अस्पताल पहुंचने से पहले ही नवगछिया अनुमंडल अस्पताल और थाना के बीच ठेले पर सड़क किनारे कई घंटो तक  लाश रखा रहा. आने जाने वाले यात्री शव को देख काफी हैरान थे. बहुत देर  बाद जीआरपी के सिपाही द्वारा जब शव की तलाश की गई. तो वह सड़क पर ठेला में पड़ा मिला. मगर ठेले के पास कोई चालक नहीं था. काफी खोजने के बाद ठेला चालक को उसके घर से सिपाही बुलाकर लाया. जिसके बाद अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए शव को लाया गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *