ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार कदवा दियारा पंचायत के आदर्श उच्च विद्यालय कदवा के फोरलेन सड़क पर, मंगलवार के दिन अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में, कदवा के भू-स्वामियों ने मुआवजे को लेकर सड़क जाम कर, किया धरना प्रदर्शन.  प्रदर्शनकारियों ने भू मालिकों को उचित मुआवजा देने और भूमि अधिग्रहित कर, भूमिहीनों को पुनर्वास करने की मांग कर रहे थे. साथ ही साथ निश्चित समय निर्धारित कर 4 घंटे मेगा ब्लॉग व रेल परिचालन बंद कर, रेलवे ओवरब्रिज का काम जल्द पूरा करने, हाई स्कूल के पास समपार ओवर ब्रिज बनाने, बाबा विशु राउत स्थान जाने वाले रास्ते की समस्या का निदान कर, सड़क निर्माण कार्य कराने,व वर्षा के पानी से जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए बोऱवा टोला के फोरलेन सड़क के बगल पक्की नाला का निर्माण किए जाने जैसी अपनी मांग को लेकर भू मालिकों के साथ सैकड़ों लोग सुबह 7:00 बजे से 2:00 बजे तक धरना पर बैठे रहे.

जहां करीब 7 घंटे यातायात सेवा बाधित रहने से लोगों को चिलचिलाती धूप में अपना भारी सामान सर पर लिए करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर सवारी गाड़ी पर बैठ, अपने गंतव्य दिशा की ओर आगे निकलना पड़ा. जानकारी मिलते ही नवगछिया सीओ उदय कृष्ण यादव, एसडीओ डॉक्टर आदित्य प्रकाश, व एसडीओ संजीव कुमार अलबेला ने मौके पर पहुंच, लोगों को समझा-बुझाकर जल्दी समस्या का निदान करने की बात करते हुए, जाम छुड़ाने का आग्रह कर रहे थे. लेकिन लोग एक भी मानने को तैयार नहीं थे. धरना स्थल पर बैठे माले नेता कामरेड रामदेव सिंह, जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल, सरपंच सिराज साह, मणिकांत राय, फुलेश्वर राय, राजकिशोर जयसवाल, डॉक्टर जितेंद्र कुमार, व अन्य लोगों ने लिखित रुप से आश्वासन देने की मांग कर रहे थे. वहीं अन्य लोगों ने भू-अर्जन पदाधिकारियों पर पैसे लेकर काम करने का भी आरोप लगा रहे थे. कामरेड बिंदेश्वरी मंडल ने कहा भू-अर्जन की समस्या से फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है. कच्ची सड़क पर इतनी धूल उड़ती है कि लोग घुट-घुटकर जिंदगी जी रहे हैं. जिससे लोग बीमार पड़ते जा रहे हैं. खाने को भोजन तक सुरक्षित नहीं रहता है. लोगों की जाने भी जा रही है. हर रोज दो-चार भारी वाहनों का गुल्ला टूटने व फस जाने से आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है. साथ ही साथ तत्काल पचगछिया कदवा के पास कच्ची सड़क को सिंगल या टूलेन की हीं मरम्मती कर चालू करा देने की बात कही. मौके पर जिला परिषद नंदनी सरकार खैरपुर कदवा व कदवा दियारा पंचायत के मुखिया अजय कुमार व अशोक सिंह भूतपूर्व प्रमुख आमोद कुमार समाजसेवी सोनू कुमार व नवीन कुमार निश्चल भी मौजूद थे. जिन्होंने एसडीओ साहब को बिजली की समस्या से भी अवगत कराते हुए इस से निजात दिलाने की मांग किया. जिस पर श्री प्रकाश ने जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया है. डीसीएलआर संजीव कुमार अलबेला ने कहा- आप लोग एक समन्वयक कमेटी का गठन करें जो हर 15 दिनों में यहां की समस्या से हमें अवगत कराते रहेंगे. रिपोर्ट की फाइल कमिश्नर साहब के पास चला गया है. नोटिफिकेशन के बाद जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा. उसी समय कमिटी का भी गठन कर, बिंदेश्वरी मंडल, रामदेव सिंह,अशोक सिंह, अजय कुमार, निरंजन भारती,गजाधर मंडल व जितेंद्र कुमार निराला को कमिटी का सदस्य बनाया गया. उसके बाद डीसीएलआर व एसडीओ के द्वारा 45 दिनों में गठित समितियां की मांगों पर विचार करते हुए सभी मांगों पर तीव्र करवाई करने का यथोचित प्रयास किया जाएगा. समिति की अगली बैठक मेरे कार्यालय में 2 मई को किए जाने की बात के साथ लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त कर जाम छुड़ाया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *