ढोलबज्जा: यूको बैंक की शाखा ढोलबज्जा में करीब 8 दिनों से लिंक फेल रहने के कारण लोगों को पैसे के लिए भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है. जिससे सबसे ज्यादा किसान तब्दे के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नोटबंदी के बाद  किसानों की स्थिति सुधरा नहीं फिर दूसरा लिंक फेल होने के कारण लोग कड़ी धूप में बैंक के बाहर चक्कर काट रहे हैं, तो भीतर बैंक कर्मी फुर्सत लिए हाथ पर हाथ रखे कुर्सी पर बैठ पंखे का मजा ले रहे हैं. नोटबंदी के बाद किसानों ने किसी तरह से खेती तो कर लिए अब उन्हें फसल में खाद पानी देने के लिए पैसे की किल्लत झेलनी पड़ रही है.

ढोलबज्जा निवासी सुशांत कुमार ने बताया कि मैं करीब 8 दिन से रोज बैंक का चक्कर काट रहा हूं. बैंक मैनेजर चैन की नींद लें रहे हैं.  हर रोज बैंक कर्मी लिंक फेल होने की बात कहते आ रहे हैं. यदि इस तरह की समस्या रहा तो हम लोगों का खेती फेल हो जाएगी फिर महाजनों का कर, कैसे चुकती क्या जाएगा. सारा खेती कर्ज उठाकर किया गया है. वही बिंदटोली कदवा निवासी मीना देवी कह रही है कि- मेरी बेटी का शादी 21 अप्रैल को है मैं एक हफ्ता से बैंक दौड़ कर आती हूं. सुबह से दिनभर बैठे शाम को खाली हाथ घर चले जाती हूं. ऐसे में शादी की तैयारी कैसे की जाएगी. कोई उधार भी देने को तैयार नहीं है. पति परदेश में हैं. वहीं मुरारी मंडल की पत्नी प्रेग्नेंसी पीरियड में बीमार हैं. पैसे के लिए रोज बैंक का चक्कर काट रहे हैं. बैंक के इस चक्कर के कारण आज अपना पैसा ही अपने काम में नहीं आ रहा है. यहां दूसरी कोई  बड़ी बैंक भी नहीं है. ढोलबज्जा यूको बैंक में लगे एटीएम मशीन भी सिर्फ शोभा की वस्तु बन रह गए हैं. जो करीब  8 महीने से  खराब पड़े हुए हैं. जिसका सूद लेने वाला कोई नहीं है. यही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहक सेवा केंद्रों का भी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *