नवगछिया :  नवगछिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के तीसरे दिन 24 लोगों ने एनआर कटाया, वही 10 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा भरा. नामांकन पर्चा भरने वालों में वार्ड नंबर 6 से मोहम्मद जैनुल बैठा ने पर्चा भरा, जिसका प्रस्तावक दीपक कुमार सिंह और समर्थक अखिलेश कुमार थे. वार्ड नंबर 3 से सोनी देवी ने पर्चा भरा, जिसका प्रस्तावक ब्रजेश झा और समर्थक कृत्यानंद पोद्दार थे. वार्ड नंबर 2 से माहिल सिंह ने पर्चा भरा, प्रस्तावक वकील सिंह समर्थक प्रकाश सिंह, वार्ड नंबर 5 से पप्पी देवी ने नामांकन पर्चा भरा प्रस्तावक के रूप में वीरेंद्र भगत और समर्थक प्रकाश ठाकुर थे. वार्ड नंबर 4 से सुनीता देवी ने पर्चा भरा, प्रस्तावक उपेंद्र यादव और समर्थक कैलाश यादव थे. वार्ड नंबर 2 से मंजू माला देवी ने नामांकन परचा भरा, जिसका प्रस्तावक विपिन कुमार सिंह और समर्थक मिथिलेश सिंह थे.वार्ड नंबर 10 से विवेकानंद मंडल ने नामांकन पर्चा भरा, मुकेश यादव प्रस्तावक और समर्थक महादेव मंडल थे.

वहीं वार्ड नंबर 13 से किरण कुमारी ने नामांकन पर्चा भरा, जिसके प्रस्तावक अरशद अंसारी और समर्थक उमेश ताती थे. वार्ड नंबर 20 से दीपक कुमार ने नामांकन पर्चा भरा प्रस्तावक रामजी गुप्ता और समर्थक अमित कुमार भगत थे. इसके अलावा वार्ड नंबर 22 से अभिषेक रमन ने नामांकन पर्चा भरा जिसका प्रस्तावक दिनेश पंडित और समर्थक नेपाली साह थे. वही नगर पंचायत चुनाव के तीसरे दिन एनआर कटाने वालों में शंभू पासवान वार्ड 23, दीपक महत्व वार्ड 18, ललिता देवी वार्ड 19, गायत्री देवी वार्ड 2, संजीव कुमार वार्ड 14, मोहम्मद वहाबुद्दीन वार्ड 8, अनीता देवी वार्ड 19, संभू कुमार वार्ड 20, आशा देवी वार्ड 4, सहेंद्र पंडित वार्ड 10, कृष्ण कुमार केडिया वार्ड 16, दीपक कुमार साह वॉर्ड 18, हरि किशन साह वार्ड 6, दीपक कुमार वार्ड 21, विमल चिरानिया वार्ड 14, सोनी देवी वार्ड 23, शंकर मंडल वार्ड 10, बंदना देवी वार्ड 3, रामदेव मंडल वार्ड 6, तुलसी प्रसाद मंडल वार्ड 10, हदीशा खातून वार्ड 10, सुमित्रा देवी वार्ड 11 , मेदि ऋषिदेव वार्ड 23 और नागेश्वर प्रसाद सिंह ने वार्ड नंबर 1 अपना एनआर रसीद कटाया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *