नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र स्थित छोटी प्रवक्ता के शिव मंदिर टोला और मेडल टोला के बीच एक ट्रैक्टर के पलट जाने से शिव मंदिर टोला निवासी कमलेश्वरी यादव के 14 वर्षीय पुत्र दसवीं कक्षा का छात्र शैलेश कुमार यादव की मौत हो गई है जबकि मैं दल टोला निवासी विनोद मंडल का 16 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार गंभीर रूप से घायल है. मिथुन का इलाज भागलपुर के एक निजी अस्पताल में करवाया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इस्माइलपुर पुलिस ने मामले की छानबीन की है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह शैलेश कुमार यादव और मिथुन कुमार यादव दोनों ट्रैक्टर से खेत जोत कर वापस घर आ रहे थे. मिथुन ट्रैक्टर चला रहा था जबकि शैलेश कुमार यादव उसके बगल में ट्रेक्टर पर ही बैठा हुआ था.

नेपाल टोला और शिवमंदिर टोला के बीच सड़क खराब रहने के कारण ट्रैक्टर और संतुलित होकर पलट गया जिसके नीचे दबने से शैलेश कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीण स्तर से आनन-फानन में मिथुन कुमार को इलाज के लिए भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. समाचार लिखे जाने तक मिथुन की हालत सामान्य थी. जानकारी मिली है कि ट्रैक्टर में धन टोला निवासी तो टोकन मंडल का है जबकि मिथुन कुमार टोकन मंडल का ही नाती है. घटना के बाद ग्रामीण स्तर से पंचायती कर मामले को रफा दफा किया गया. इस्माइलपुर के थानेदार शिवशंकर तिवारी ने मामले की बाबत जानकारी देते हुए कहा कि घटना सत्य है ट्रैक्टर के नीचे दबने से ही बालक की मौत हुई है. लेकिन ग्रामीण स्तर से मामले का रफा-दफा कर लिया गया है. इसलिए मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज नहीं की गई है.

गहरे सदमे में है परिजन

14 वर्षीय शैलेश कुमार यादव की मौत ट्रैक्टर पलटने के कारण हो जाने से उसके परिजन गहरे सदमे में है. जानकारी मिली है कि कमलेश्वरी मंडल के पांच पुत्रों में शैलेश कुमार यादव तीसरे नंबर का था. वह गांव के ही उच्च विद्यालय में दसवीं कक्षा का छात्र था. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अक्सर खेत पर मेहनत मजदूरी करने जाता था. शैलेश की मां फूलन देवी का रो रो कर बुरा हाल है. गांव के लोगों का कहना है कि इस शैलेश मेहनती और मिलनसार था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil