नगर पंचायत चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों का ज्योतिषों के पास आना-जाना हुआ तेज पुरोहितों से संपर्क कर चुनावी समय व सही मुहूर्त की जानकारी ले रहे उम्मीदवार
नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत चुनाव में सफलता को लेकर प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नामांकन की तारीख तय होते ही अब उनमें शुभ मुहूर्त जानने को लेकर बेचैनी हैं। नगर पंचायत आदि के प्रत्याशी पंडितों के पास नामांकन को लेकर चक्कर लगा रहे हैं। नामांकन की तिथि 19 अप्रैल से 27 तक निर्धारित है। प्रत्याशी पुरोहित व ज्योतिषाचार्यो से संपर्क कर नामांकन के लिए सही समय व दिन की जानकारी ले रहे हैं। मंदिरों में मत्था टेककर सफलता की दुआ मांग रहे हैं।
Total Downloads: 72
ज्योतिषाचार्य दयानंद पाण्डेय के अनुसार नगर निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों में हलचल है। सभी अपने-अपने पुरोहितों के साथ-साथ ज्योतिषाचार्य से भी मिलकर सफलता का मंत्र ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन की तारीख 19 अप्रैल से शुरू हो गयी है जो बेहद शुभ है। ऐसे में प्रत्याशी अपना नामांकन करा सकते हैं।

राहुकाल को देखते हुए राशिनुसार उम्मीदवारों को सुझाव देते हुए आचार्य ने कुछ समय में नामांकन से बचने की सलाह दी है।
हर दिन का होता है राहुकाल :
हर दिन का राहुकाल होता है। ऐसे में प्रत्याशी को नामांकन कराने से पहले समय का ध्यान देना होगा।
24 अप्रैल सोमवार – सुबह ०६:५१ – ०८:२७ ( वृष, तुला)
25 अप्रैल मंगलवार – दोपहर १४:५२ – १६:२८ (मिथुन, कन्या, वृष, तुला )
26 अप्रैल बुधवार – दोपहर ११:३९ – १३:१६ (मकर, कुम्भ)
27 अप्रैल गुरुवार – दोपहर १३:१६ – १४:५२ (मेष, वृश्चिक )

