नवगछिया: सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव के एक्सीडेंट वाली कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जब ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
Total Downloads: 85

देखिए इस वायरल खबर का असली सच। व्हाट्सऐप पर बाबा रामदेव का एक्सीडेंट होने की खबर फैली। साथ ही कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। हालांकि हम इनकी पुष्टि नहीं करता, लेकिन इन्होंने हड़कंप मचा रखा है। पता चला है कि पतंजलि में बाबा के अनुयायियों के फोन पर फोन आ रहे हैं। वहीं जांच की गई तो यह खबर अफवाह निकली। तस्वीरें भी पुरानी हैं, इन्हें बिहार में हुए किसी एक्सीडेंट की बताया जा रहा है। चंडीगढ़ में बाबा के एक अनुयायी ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह किसी शराती तत्व का काम है। उनकी पतंजलि बातचीत हुई है, बाबा रामदेव बिल्कुल स्वस्थ हैं। सोशल मीडिया पर वायरल खबर में लिखा है कि पुणे से मुंबई जाते हुए बाबा रामदेव की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में चार लोग घायल हैं, वहीं बाबा रामदेव की हालत नाजुक बनी है।

