नवगछिया : जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में शनिवार से सुबह साढ़े छह बजे से 11:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। यह आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी फूल बाबू चौधरी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से इसे लागू करवाने का निर्देश दिया है।
डीईओ ने कहा कि प्रधान सचिव शिक्षा विभाग के पत्र के आलोक में डीएम के निर्देश पर भीषण गर्मी को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →






