बिहार में कई बड़े विश्वविद्यालयों में नए कुलपति बनाये गये है जिसमें पटना यूनिवर्सिटी भी शामिल है. प्रोफेसर रास बिहारी प्रसाद सिंह को पटना यूनिवर्सिटी के नये वाइस चांसलर बनाया गया है. मगध महिला कॉलेज की प्रिंसिपल और डीन रह चुकीं डॉक्टर डॉली सिन्हा को पटना यूनिवर्सिटी के प्रोवीसी का प्रभार मिला है. वहीं प्रोफेसर आर के सिन्हा को नालंदा ओपन विश्वविद्यालय का वाइस चांसलर बनाया गया है. प्रो.सर्वनारायण झा को कामेश्वर सिंह संस्कृत यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर बनाया गया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 86
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का प्रोवीसी डॉ. मदन मोहन गोयल को बनाया गया है. ललित नारायम मिथिला विश्वविद्यालय के प्रोवीसी डॉक्टर जय गोपाल होंगे.

देखें पूरी लिस्ट:
- रास बिहारी सिंह पीयू के कुलपति बने
- आर के सिन्हा नालंदा ओपन विवि के कुलपति बने
- कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि के वीसी बनाए गये प्रो सर्वनारायण झा
- अरबी-फारसी विवि के प्रो.वीसी बनाए गए सैयद मो.रफीक आज़म
- LNMU के प्रो वीसी बनाए गए डॉ. जय गोपाल
- कामेश्वर सिंह विवि के प्रोवीसी बनाए गए चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह
- TMBU के प्रोवीसी बनाए गए प्रो. रामयतन प्रसाद
- बिहार विवि के प्रोवीसी बनाए गए राजकुमार मंडल
- VKSU के प्रोवीसी बनाए गए डॉ. मदन मोहन गोयल
- डॉली सिन्हा पटना यूनिवर्सिटी की बनीं प्रोवीसी
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

