बिहार विद्यालय परीक्षा समीति ने टीईटी के आवेदन फॉर्म में गलती को सुधारने एक और मौका दिया है. बहुत सारे अभियार्थियों के आवेदन में गड़बड़ी हुई है. जिसे वे 5 से 8 मई तक सुधार सकते हैं. प्रवेश पत्र जारी होने के बाद त्रृटि सुधार नहीं होगा.
Total Downloads: 86
बिहार बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन में संशोधन वहीं अभ्यर्थी करेंगे जिनकी शुल्क राशि समिति को ऑनलाइन मिल चुकी है. कोटि और पेपर में परिवर्तन में अंतर की राशि अभ्यर्थी को भुगतान करना होगा तब जाकर उनका ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा.

बिहार बोर्ड के अनुसार अभ्यर्थी जिन्होंने शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक योगयता के ड्रॉप बॉक्स में अपना विवरण अंकित नहीं किया है. वे अनिवार्य रूप से अपनी योग्यता अंकित करेंगे.अन्यथा उनके आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा.

