बिहार में भी अाज से लाल-नीली बत्ती के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। राज्य सरकार की तरफ से इसकी अधिसूचना आज जारी कर दी गई है। इसके बाद आज से वीआइपी कल्चर को खत्म करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्देश पर लाल और नीली बत्ती का प्रयोग अब बिहार में भी नहीं किया जा सकेगा।
Total Downloads: 86
अधिसूचना जारी होते ही लाल और नीली बत्ती का प्रयोग अब किसी भी वाहन में नहीं किया जा सकेगा। अधिसूचना में विशेष परिस्थिति में इन बत्तियों का प्रयोग करने की बात कही गई है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से मिली अधिसूचना को आज बिहार सरकार ने भी लागू कर दिया है। अब एेसे तमाम मंत्री और विधायक जो कल तक इस आदेश का इंतजार कर रहे थे और अपनी गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने के लिए तमाम दलीलें दे रहे थे उन्हें अब अधिसूचना के मद्देनजर अपनी गाड़ियों से लाल बत्ती हटानी पड़ेगी।

