भागलपुर के टीएनबी कॉलेज कैम्पस में गुरुवार रात को एक छात्रा की ईंट और पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सुनीता कुमारी (19) के रूप में हुई है। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि छुट्टी के दिन किसी परिचित ने सुनीता को मिलने के लिए कॉलेज बुलाया था। परिचित ने बुलाकर की हत्या…

– एसएसपी मनोज कुमार ने कहा- “छात्रा की हत्या गुड फेथ में की गई है। उसे किसी परिचित ने कॉलेज बुलाया और हत्या कर दी।
– “हत्या में एक से ज्यादा अपराधी के शामिल होने के सबूत मिले हैं। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उसके कपड़े पर खून जैसा लाल दाग है। उसके कपड़े की जांच कराई जा रही है, जिससे पता चल सके कि वह ह्यूमन ब्लड है या कुछ और।”

छात्रा की बैग से मिला नया कपड़ा
– सुनीता टीएनबी में बीए पार्ट-वन में पढ़ती थी और अकबरनगर थाने के किशनपुर-फतेहपुर गांव की रहने वाली थी।
– वह गुरुवार सुबह 10 बजे घर से कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन रात तक नहीं लौटी।
– शुक्रवार सुबह कॉलेज कैम्पस में मॉर्निंग वाक करने आए लोगों ने छात्रा का शव देख पुलिस को सूचना दी।
– पुलिस ने छात्रा के बैग से नया सलवार शूट और मेकअप का सामान बरामद किया।

प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या
– पुलिस के मुताबिक, प्रेम-प्रसंग में सुनीता हत्या हुई है। परिजन घटना के कारण के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं।
– गुरुवार को कॉलेज में जानकी जयंती की छुट्टी थी, फिर भी छात्रा ने घर से कह कर निकली कि वह कॉलेज जा रही है।
– घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। डीएसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने घटनास्थल की जांच की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *