नवगछिया: संतमत सत्यसंग मंदिर नवगछिया में संत सदगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज का 133वा जयंती समारोह वैशाख शुल्क चतुर्दशी आज दिनांक मंगलवार को बड़े धूमधाम से मनाई गई इस शुभ अवसर पर प्रातः सुबह 5:00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई जो भवानीपुर सिंधिया मकनपुर नवगछिया बाजार होते हुए वापस सतसंग मंदिर पहुंची।
Total Downloads: 72

सुबह स्तुति बिनती पुष्पांजलि का कार्यक्रम तथा उसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया । दोपहर में स्तुति विनती और ध्यानाभ्यास में लोगों ने भाग लिया वही स्वामी फूल बाबा द्वारा श्रोताओं को भजनों का लाभ भी मिला तथा प्रवचन में रामायण का पाठ का आयोजन भी हुआ। यह शुभ अवसर पर अध्यक्ष मोहन चंद्र रूंगटा, श्याम सुंदर केडिया, गोपी यादव, मंगल कुमार, श्री लाल कानोडिया, अजय किशोर यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, गुरु चरण, जय प्रकाश सिंह इत्यादि लोगों ने भाग लिया।

