भागलपुर: जिले में बुधवार को मौसम साफ रहा। आसमान में आंशिक बादल के कारण दिन में धूप-छांव की स्थिति बनी रही। बंगाल एवं बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में हवा का निम्न दाव बने होने के कारण 13 तक आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं शहरी क्षेत्रों का तापमान 38 तक रहा। बावजूद इसके हवा में नमी की मात्रा 96 फीसद रहने के कारण गर्मी से राहत महसूस की गई।
Total Downloads: 72
वहीं राजधानी और आसपास के इलाकों में बुधवार को भी बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री से बढ़कर 32.4 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सूबे कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। हवा में नमी की मात्रा 80 फीसद रहने के कारण लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बिहार में भागलपुर 37.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गया से ज्यादा गर्म रहा।
बुधवार को पटना और आसपास के इलाके में बूंदाबांदी शुरू हुई। कुल 1.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। आकाश में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद आकाश साफ होने के साथ ही तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को पटना सहित पूरे बिहार में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। धूल भरी आंधी की भी संभावना है। बुधवार को गया का अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के उपनिदेशक आनंद शंकर के अनुसार अगले 24 घंटे तक धूल भरी आंधी के साथ कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में मामूली वृद्धि के संकेत नहीं है।
